कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती में सांप पकड़ने के दौरान एक सपेरे को सांप ने डंस लिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सपेरे को इलाज के लिए कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
मिली जानकारी के अनुसार कुरसेला बस्ती के एक घर में सांप दिखाई देने के बाद लोगों ने सांप पकड़ने वाले सपेरे को सूचना दी कि घर के भुसकारी में सांप छिपा हुआ है। सूचना मिलने पर सपेरा शेखावत अली मौके पर पहुंचा और सांप को पकड़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सपेरे को इलाज के लिए कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य होने पर डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया।
Post a Comment