बिहार में राजनीतिक घमासान के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी ने '25 से 30, फिर से नीतीश' का नारा देकर नीतीश कुमार को धोखा दिया और उन्हें प्रताड़ित कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर मजबूर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नीतीश कुमार को 'हाईजैक' कर रही है और बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लागू करने की साजिश रच रही है, जहां सहयोगी दल के मुख्यमंत्री को महज रबर स्टांप बना दिया जाता है। आरएसएस के एजेंडे के तहत जेडीयू को खत्म करने की कोशिश हो रही है। तेजस्वी ने कहा कि “25 से 30 सीटें जीतकर भी नीतीश कुमार ने फिर ‘नीतीश-नीतीश’ बोलकर जनता को धोखा दिया। अगर वे हमारे साथ रहते तो ऐसी स्थिति नहीं बनती।” तेजस्वी यादव ने दावा किया कि अगर नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ रहते तो बिहार की राजनीति की तस्वीर अलग होती। उन्होंने कहा कि बार-बार राजनीतिक पाला बदलकर नीतीश कुमार ने जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाई है।
नीतीश कुमार इस्तीफा दिए नहीं, दिलाया गया है, बीजेपी ने किया हाइजैक: तेजस्वी यादव
Cityhalchal News
0
Post a Comment