Top News

मुख्य पार्षद ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी केंद्र का किया उद्घाटन

कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के दिवांडी मीरगंज में मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) का उद्घाटन कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद रही। मुख्य पार्षद ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया और कहा कि इस सीएसपी केंद्र के खुलने से क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग से जुड़ी सुविधाएं अब अपने गांव के पास ही मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि पहले लोगों को छोटी-छोटी बैंकिंग जरूरतों के लिए दूर स्थित बैंक शाखाओं का चक्कर लगाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा के इस ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से अब स्थानीय लोग पैसे की निकासी, जमा, बैलेंस जांच, आधार आधारित लेन-देन और अन्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post