Top News

हत्या कांड के फरार आरोपी के घर की हुई कुर्की

कटिहार। कोढ़ा थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की गई । यह कार्रवाई कोढ़ा थाना कांड संख्या 124/25 से जुड़े मामले में की गई है। थाना अध्यक्ष सुजित कुमार ने बताया की हत्या कांड के नामजद अभियुक्त की लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। कोढ़ा पुलिस ने  आरोपी के घर पहुंचकर विधिवत कुर्की की प्रक्रिया पूरी की। कार्रवाई के दौरान घर में मौजूद सामानों की सूची तैयार कर उन्हें जब्त किया गया। साथ ही पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कराते हुए फरार आरोपी को जल्द से जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी भी दी।
आगे थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि यदि आरोपी शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके खिलाफ आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post