शराबबंदी वाले राज्य बिहार में कोढ़ा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में कटिहार जिले की कोढ़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी में
आदर्श कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम मिर्जापुर मखदुमपुर स्थित एक घर में भारी मात्रा में अवैध शराब का स्टॉक रखा गया है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस बल ने चिन्हित स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की। जिसमें पुलिस की दबिश देकर तस्कर भागने की कोशिश की जिसमें
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मुकेश ततमा (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मिर्जापुर मखदमपुर गांव का ही निवासी है।
बरामदगी का विवरण
तलाशी के दौरान आरोपी के घर से कुल 136.225 लीटर शराब बरामद की गई है। जिसमें की अवैध देशी शराब 100 लीटर व
विदेशी शराब 36.225 लीटर पुलिस की कार्रवाई में जप्त की गई। पुछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम मुकेश ततमा बताया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है ।और संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि शराब की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसमें कौन-कौन से अन्य लोग शामिल हैं।
Post a Comment