Top News

पर्व पर कुरसेला में चाक-चौबंद रही प्रशासनिक व्यवस्था

कुरसेला प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र के गांवों में रंगों का पर्व होली बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों ने नृत्य-संगीत का आनंद लिया और पारंपरिक होली गीतों की गूंज से माहौल उत्सवमय बना रहा।
त्योहार के अवसर पर घर-घर में पुड़ी, मालपुआ और दही-बड़े जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाए गए। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर बधाई देते रहे। किशोर एवं युवाओं की टोलियां रंग-गुलाल लगाकर गले मिलते दिखे, वहीं छोटे बच्चों ने बड़े-बुजुर्गों के पैरों में अबीर लगाकर आशीर्वाद लिया।
होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी तथा लगातार गश्ती कर स्थिति पर नजर रखी जा रही थी।
इस दौरान अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम और थानाध्यक्ष राकेश कुमार स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते नजर आए। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन की सक्रियता के कारण पूरे क्षेत्र में भाईचारे का माहौल रहा और होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post