किशनगंज जिले के ठाकुरगंज विधान सभा सीट से जनता दल यूनाइटेड विधायक गोपाल अग्रवाल ने जिले में चल रहे शिक्षण संस्थानों को लेकर बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की मिली भगत से जिले में बिना निबंधन के ही दर्जनों की संख्या में विद्यालय चल रहे है।उन्होंने कहा कि विद्यालय के नाम पर कोचिंग संस्थान और कोचिंग संस्थान के नाम पर विद्यालय चल रहा है लेकिन उसे देखने वाला कोई नहीं है।श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि नियमों को ताक पर रख कर विद्यालय का संचालन हो रहा है जिसपर जांच कर कारवाई होनी चाहिए।श्री अग्रवाल ने कहा कि छोटा सा राशन दुकान खोलने पर दुकानदार को ट्रेड लाइसेंस लेना पड़ता है लेकिन यहां धड़ल्ले से स्कूल पर स्कूल खुल जाते है और इसकी कोई जानकारी शिक्षा विभाग के पास नहीं है।उन्होंने कहा कि नेपाल और बंगाल से भी विद्यालय के वाहन गलगलिया थाना क्षेत्र में पहुंचते है अगर कभी कोई अनहोनी हो जाती है तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी।उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से उनके द्वारा की जाएगी साथ ही विधान सभा में भी मामला उठाया जाएगा।
नियमों को ताक पर रख कर निजी विद्यालय का हो रहा है संचालन : विधायक
Cityhalchal News
0
Post a Comment