Top News

नगर परिषद अध्यक्ष ने नगर का भ्रमण कर रोजेदारों को दी ईद की बधाई

ईद का त्यौहार देश भर में शनिवार को मनाया जाएगा।पर्व को लेकर सीमावर्ती किशनगंज जिले में जबरदस्त उत्साह और उमंग का माहौल है।बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। मुस्लिम समाज के लोग खरीददारी में जुटे हुए है।वही नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने बुधवार की संध्या शहर के चूड़ी पट्टी,सौदागर पट्टी सहित अन्य स्थानों का भ्रमण कर रोजेदारों को ईद की अग्रिम बधाई दी।उन्होंने कहा कि लोग अमन चैन के साथ त्यौहार मनाए यही उनकी अपील है।उन्होंने कहा कि नगर परिषद पूरी तरह से नगर वासियों के साथ खड़ी है।वही जनता दल यूनाइटेड जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने भी जिले वासियों को बधाई दी और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील उनके द्वारा की गई ।इस मौके पर पार्षद अंजार आलम सहित अन्य लोग मौजूद हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post