बुधवार को होली पर्व पर जहां कोढ़ा नगर पंचायत रंगों का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल व बड़े जश्न के साथ मना रहे थे वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत कोढ़ा के वार्ड संख्या 4 में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने मक्के के खेत में एक अज्ञात सड़े गले व्यक्ति का शव देखा। खेत में शव पड़े होने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह खेत की ओर गए कुछ
ग्रामीणों घास काटने जहां रहे थे इसी दौरान दुर्गन्ध होने पर जब आगे बढ़े तो उसकी नजर मक्के के खेत में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर टू एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार, अपने पुलिस पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मौत कैसे हुई और शव यहां कैसे पहुंचा।वहीं मामले को लेकर वार्ड पार्षद अमित कुमार मंडल ने बताया की शव देख ऐसा लगता है की किसी दिव्यांग का है , चौंकाने वाली बात है की एक दिव्यांग व्यक्ति मक्के के खेत में इतनी दूर कैसे आया होगा , लगता है किसी अन्य जगह हत्या कर शव लाकर फेकी गई है जो की अनुसंधान में ही पता चल पाएगा। अंशंका जताई जा रही है कि यह शव 10 ,12 दिनों पूर्व लाकर यहां फेंक दिया गया है।
सदर एसडीपीओ टू रंजन कुमार सिंह ने बताया कि शव सड़े गले होने की कारण पहचान नहीं हुई है पहचान हेतु सभी बिंदुओं पर गहनता पूर्वक अनुसंधान जारी है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेजा जा है ।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
Post a Comment