कटिहार। मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्रसव कराने अस्पताल जा रही एक महिला की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला को लेकर जा रहा टोटो सामने से आ रही पिकअप से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिससे की उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के विषय में बताया जाता है की अशोक यादव अपने घर चंदवा से अपनी भाभी सुमित्रा देवी उम्र लगभग 60 वर्ष, पुत्र वधू लख्खी कुमारी व उनके दो बच्चे के साथ पुत्र वधू की प्रशव कार्य से टोटो पर सवार होकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा जा रही थी इसी दौरान कटिहार - गेराबारी मार्ग पर चरखी मोड़ के समिप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे की सुमित्रा देवी की मौक़े पर ही मौत हो गई वहीं पुत्र वधू व उनके दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु कोढ़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा ले जाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने से आ रहे टोटो से टकरा गया मौका पाकर पिकअप वाहन के चालक फरार हो गया। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पुरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment