सदर थाना की पुलिस ने होली के दिन बुधवार को शराब के नशे धुत में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। होली के दिन सदर पुलिस के द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों में जांच अभियान चलाया गया।जिसमें लोहारपट्टी से दो युवकों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से डीजे भी जप्त किया है।डीजे की धुन पर अश्लील गाना बजाने का आरोप था। वहीं दौरान शहर के अलग-अलग स्थानों में शराब पीकर हंगामा कर रहे सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर शराब पीने की जांच की शराब की पुष्टि होते ही पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को गिरफ्तार सभी लोगों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
होली के दिन शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे 9 गिरफ्तार
Cityhalchal News
0
Post a Comment