भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी में बुधवार को होली का पर्व सद्भाव, हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पूरे शहर में लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद तथा जोगबनी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार पुलिस बल के साथ पूरे शहर में लगातार गश्त करते नजर आए।
अधिकारियों ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से इस बार जोगबनी में होली का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
Post a Comment