रौटा थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग शराब के नशे में उत्पात मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई की। रौटा बाजार से - मंजूर आलम, ग्राम - अख़्तियारपुर, गोकुल कुमार मंडल, ग्राम - रौटा, एवं बंटी नट, ग्राम - रौटा, व शीशा बाड़ी गांव से - मो कमरूज्जमां, ग्राम - शीशा बाड़ी, व पंदरपुर गांव से - गोपाल कुमार ग्राम - पंदरपुर, को गिरफ्तार किया है। उक्त सभी आरोपी सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
शराब पीने के आरोप में 5 ब्यक्ति गिरफ्तार, भेजें गए जेल
Cityhalchal News
0
Post a Comment