राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के निर्देशानुसार सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों का गैर-आवासीय प्रशिक्षण प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर प्रखंड स्तर पर आधारभूत संरचना की उपलब्धता का जायजा लिया जा रहा है।
इसी क्रम में डाइट टीकापट्टी से प्राचार्य डॉ. एहतेशाम अनवर, व्याख्याता श्री आलोक कुमार एवं श्री अशोक कुमार द्वारा BRC कुर्सेला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण के लिए कक्षों की व्यवस्था, बैठने की सुविधा, बिजली-पानी, शौचालय एवं अन्य मूलभूत संसाधनों की स्थिति का आकलन किया गया।
निरीक्षण टीम को बीआरसी में कार्यरत लेखापाल संजय गोड़ एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर रवि कुमार द्वारा आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराते हुए सकारात्मक सहयोग प्रदान किया गया।
प्राचार्य डॉ. अनवर ने बताया कि शिक्षकों के दक्षता संवर्धन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से यह गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएंगी।
बताया जाता है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र ही निर्धारित तिथि के अनुसार प्रारंभ किया जाएगा, जिससे प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षक लाभान्वित होंगे।
Post a Comment