कटिहार जिले के रौतारा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रौतारा थाना प्रभारी लालासर बिंद ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम चांपी निवासी मो. शमीम (पिता – मो. नुरुल हक) को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच में पुष्टि होने के बाद उसे विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय कटिहार में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया।इसके अतिरिक्त रौतारा थाना कांड संख्या 23/26, दिनांक 13/7/26, धारा 137(2)/3(5) बीएनएस के प्राथमिक अभियुक्त परमानंद महालदार (पिता – लक्ष्मण महालदार) एवं एक नाबालिक, दोनों ग्राम कुम्हरा खुदना, थाना रौतारा, जिला कटिहार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच कटिहार न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया।थाना प्रभारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध पर नियंत्रण के लिए रौतारा पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
शराब पीने के आरोप में युवक गिरफ्तारी
Cityhalchal News
0
Post a Comment