Top News

पुलिस अधीक्षक ने कोचाधामन थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश


एसपी संतोष कुमार ने  शुक्रवार की रात्रि को कोचाधामन थाना का औचक निरीक्षण किय।निरीक्षण की भनक पहले से किसी को भी नहीं थी।एसपी अपनी पदस्थापना के दौरान दूसरी बार कोचाधामन थाना पहुंचे।बेहतर पुलिसिंग एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की सुरक्षा व्यवस्था, रात्रि ड्यूटी, गश्ती व्यवस्था, अभिलेखों का संधारण तथा लंबित कांडों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने तथा जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अचानक देर रात्रि में एसपी के निरीक्षण से कोचाधामन थाना के पुलिस पदाधिकारियों के बीच हड़कम्प मच गया।निरीक्षण के दौरान थाने में स्टाफ की संख्या आदि की जानकारी ली गई।एसपी श्री कुमार अचानक कोचाधामन थाना पहुंचे।थाना का कोई भी कर्मी इस बात से अनजान था की एसपी अचानक थाना पहुंच जायेंगे।एसपी ने गिरफ्तारी और वारंट से लेकर केस निष्पादन की समीक्षा की।गिरफ्तारी और पेंडिग केस के निष्पादन की गति बढ़ाने का निर्देश देते हुए स्पेशल ड्राइव चलाए जाने की बात कही।एसपी ने केस की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए केस के अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं।एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि  महिला संबंधित मामले आते है तो उसे गंभीरता से लें।शराब बंदी कानून को और भी कारगर बनाये जाने को ले चेक पोस्ट  में जांच अभियान चलाए जाने का भी निर्देश दिया गया।निरीक्षण के दौरान कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post