जिले के कलेक्ट्रेट गेट के सामने मंगलवार को एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए वक्ता ने अपने समर्थकों के साथ सुपौल जिला पदाधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम दो सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सभी ई-श्रम कार्डधारकों को जीवन-यापन के लिए जल्द से जल्द एक-एक हजार रुपये की राशि का भुगतान किया जाए। उनका कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा लाखों लोगों का ई-श्रम कार्ड बनाया गया, लेकिन अब तक अधिकांश लाभार्थियों के खाते में राशि नहीं पहुंची है। उन्होंने शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।
इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने सुपौल जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत बरूआरी पंचायत, गोठ बरूआरी पंचायत, एकमा पंचायत, परसरमां परसौनी पंचायत, बलहा पंचायत एवं बेरो पंचायत को आदर्श पंचायत घोषित करने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आगे भी लगातार संघर्ष जारी रहेगा।
Post a Comment