किशनगंज के तौहीद एजुकेशन ट्रस्ट में प्रस्तावित इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी में आगामी 8 फरवरी को 31 वे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसे लेकर तौहीद एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन मौलाना मतिउर रहमान ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान,उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल,मंत्री अशोक चौधरी , मोहम्मद जमा खान,खालिद अनवर,सहित अन्य नेता और अधिकारी मौजूद रहेंगे ।श्री रहमान ने बताया कि राज्यपाल श्री खान के आगमन को लेकर हम सभी काफी उत्साहित है और उनके दौरे से यहां के छात्र छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा।उन्होंने बताया कि महदुल उलूम अल इस्लामिया,जामिया आयशा अल इस्लामिया एवं अन्य संस्थानों के उत्तीर्ण 100 से अधिक छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र का वितरण किया जाएगा।पत्रकार वार्ता में सचिव अब्दुल रसीद ,प्रिंसिपल मुजम्मिल हक , रहबरे इस्लाम, मंसूर आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
किशनगंज पहुंचेंगे राज्यपाल, तौहीद एजुकेशन ट्रस्ट के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत
Cityhalchal News
0
Post a Comment