Top News

पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी बने भवानीपुर थानाध्यक्ष


भवानीपुर थाना को आज नया थाना प्रभारी मिल गया है। पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी ने शुक्रवार को भवानीपुर थाना प्रभारी के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने यह जिम्मेदारी पूर्व थाना प्रभारी अजय कुमार अजनबी के स्थानांतरण के बाद संभाली है।
पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, असामाजिक तत्वों, अपराधियों और शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नए थाना प्रभारी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल और विश्वास कायम करना बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे बिना किसी डर के अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रख सकें, यही उनका मुख्य उद्देश्य है।
इस अवसर पर श्री चौधरी ने थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों से परिचय किया। उन्होंने सभी को ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि आम जनता को समय पर न्याय मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post