पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सुखानी पुलिस ने रोको-टोको अभियान चलाया ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके. थाना क्षेत्र में जमुना पुल के समीप चलाए गए अभियान में स्वयं थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी पुलिस बल के साथ आने-जाने वाले वाहन चालकों को रोककर सुरक्षित यातायात नियमों के पालन हेतु अपील करती नजर आईं. अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के चल रहे वाहन चालकों को सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु सफर के दौरान इन चीजों के इस्तेमाल की नसीहत दी. पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी मजबूरी नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है. इस दौरान उनके द्वारा वाहन चालकों को अपने साथ ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के वैध कागजात रखने तथा नशे की हालत में वाहन नही चलाने की सलाह दी गई. थानाध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों का चालान काटना नहीं, बल्कि यातायात नियमों का पालन कराकर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाना है।
पुलिस के द्वारा चलाया गया रोको टोको अभियान
Cityhalchal News
0
Post a Comment