रिपोर्ट:-राजेश कुमार
अररिया जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे घुरना थाना पुलिस ने इंडो नेपाल सीमा सड़क पर बबुआन के समीप गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 318 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने कार से तस्करी कर ले जाए जा रहे बड़ी मात्रा में गांजा का खेप बरामद किया।गांजा को नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा था।पुलिस ने तस्करी के आरोप में गाड़ी के चालक चालक एवं तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।गिरफ्तार दोनों तस्करों से कड़ी पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए घुरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों से गहन पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।गिरफ्तार चालक सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयली गांव निवासी 26 वर्षीय संजर आलम पिता अब्दुल खालिव एवं उपचालक अररिया आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियाबाड़ा निवासी 25 वर्षीय मायानंद पिता बासुदेव ऋषिदेव है।मामले में पुलिस ने सुजुकी की कार संख्या बीआर 30 एडी 7236 जब्त किया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने गांजा तस्करी में संलिप्त होने की बात पुलिस को बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया,लेकिन दोनों को दबोच लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिल रही थी कि नेपाल से बड़ी मात्रा में चार चक्का वाहन पर बबुआन होकर सुपौल की ओर गांजा जाने के फिराक में है। जैसे ही बबुआन इंडो नेपाल सीमा सड़क पर पहुंचा कि पुलिस टीम उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।तस्करी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है।
फोटो:-गिरफ्तार दोनों तस्कर व पुलिस पदाधिकारी व बल।
फोटो:-गांजा के साथ जब्त कार।
Post a Comment