Top News

पुलिस की कार्रवाई देसी महुआ के साथ एक तस्कर व 10 शराबी गिरफ्तार


कुरसेला थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दस शराबियों एवं एक देसी महुआ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से करीब 40 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई।मिली जानकारी के अनुसार संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुरसेला बस्ती में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शराब के नशे में उत्पात मचा रहे दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को 40 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दबोचा गया।पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post