पश्चिमपाली निवासी डॉक्टर शाकिब आलम ने गुरुवार को इंसान स्कूल रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक के विरुद्ध दुर्व्यवहार की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।मामले में मुन डायग्नोस्टिक प्वाइंट के संचालक सहजिन नसर सहित छह नामजद और 40 - 45 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार डॉक्टर शाकिब आलम व उनकी पत्नी डॉक्टर नीलम फातिमा पश्चिम पाली में पॉली क्लिनिक चलाती है।
25 जनवरी को इंसान स्कूल रोड स्थित डायग्नॉस्टिक सेंटर के संचालक व 40 से 45 व्यक्ति क्लिनिक आए व क्लिनिक के स्टाफ व चिकित्सक के भाई के साथ दुर्व्यवहार किया। प्राथमिकी के अनुसार उक्त डायग्नोस्टिक सेंटर में यूएसजी व इको रिपोर्ट का रिपोर्ट मरीज के लक्षण से अलग होता था।जांच में अन्य कई बातें भी सामने आ सकती है। चिकित्सक ने उक्त डायग्नोस्टिक सेंटर पर अन्य गंभीर आरोप लगाए है।यह भी आरोप लगाया गया है की यूएसजी के समय सेंटर में एक्सपर्ट चिकित्सक मौजूद नहीं रहते है। रिपोर्ट में केवल चिकित्सक का हस्ताक्षर लिया जाता है।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि चिकित्सक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।
Post a Comment