Top News

किराए के मकान में फंदे से लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव, जांच शुरू

  

2018 बैच की महिला कांस्टेबल नालंदा के इस्लामपुर की रहने वाली थी 

किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज संवाददाता

किशनगंज : टाऊन थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी स्थित डुमरिया भट्टा में मंगलवार की शाम को  एक महिला कांस्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है।मृतक कांस्टेबल प्रियंका कुमारी 27 वर्ष  नालंदा जिले के इस्लामपुर की रहने वाली थी। शव पंखे से कपड़े के सहारे जमीन से सटा हुआ था। महिला कांस्टेबल मकान के दूसरे तल्ले में रहती थी।मकान मालिक को आशंका होने पर इसकी सूचना टाऊन थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।जिस कमरे में महिला कांस्टेबल का शव था वह अंदर से लॉक था। बतौर मजिस्ट्रेट सीओ राहुल कुमार की मौजूदगी में दरवाजे को किसी तरह से खोला गया



दरवाजा खुलने पर पुलिस की टीम  जैसे ही कमरे के अंदर प्रवेश की, महिला कांस्टेबल प्रियंका का आधा भाग जमीन पर था और सर पलंग के सहारे था।गले में पंखे के सहारे कपड़े का फंडा लगा हुआ था।शव की स्थिति देखकर पुलिस भी हैरान थी।शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।सूचना पर एसडीपीओ वन गौतम कुमार भी मौके पर पहुंचे।कुछ देर बाद एसपी सागर कुमार भी मौके पर पहुंचे।एसपी ने भी घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया।जिस कमरे में शव मिला था,उस कमरे की भी जांच की गई।एसपी सागर कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।आगे की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है। फिलहाल मृतक कांस्टेबल के परिजनों को सूचना दी गई है


शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। किशनगंज पुलिस परिवार घटना से मर्माहत है।बताया जाता है की कांस्टेबल प्रियंका 2018 बैच की थी।तीन माह पूर्व ही कटिहार जिले से बदलकर किशनगंज आई थी। वर्तमान में सदर थाना में रिजर्व गार्ड के रूप में तैनात थी। प्रियंका मंगलवार को भी ड्यूटी पर गई थी। प्रियंका विवाहित थी।वह किशनगंज में अकेले रहती थी।एसपी सागर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हर बिंदुओं पर पुलिस की जांच जारी है। मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है। अगस्त माह में बदल कर कटिहार से किशनगंज आई थी। मंगलवार सुबह ड्यूटी भी पेट्रोलिंग में की थी। जल्द मामले का खुलासा होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post