अररिया। सीमावर्ती शहर जोगबनी के अजय दुबे के पुत्र हर्ष दुबे उम्र 10 वर्ष ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप के कांस्य पदक जीत कर सीमाक्षेत्र का नाम रौशन किया हैं, जिसमे उनके चाहितों ने ढेर सारी शुभकामनायें और आशीर्वाद दिया हैं।
जानकारी अनुसार बिहार ओपेन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक 2025-2026 सकेंड फेडरेशन चैंपियनशिप अंडर 14 मे 40 केजी वेट मे 10 वर्षीय हर्ष दुबे ने पूरे बिहार में कांस्य पदक प्राप्त किया हैं। जिसकी सुचना उसके पीता अजय दुबे उर्फ़ खुसबू ने दिया हैं। हर्ष दुबे के टीम कोच सूरज आर्या और प्रवीण वर्मा जो एक क्लब चलाते है, उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत कर के मई मंथ मे नेशनल चैंपियनशिप होने वाला दिल्ली मे गोल्ड मेडल प्राप्त करने की पूरी कोशिश करेंगे।
वहीं फीमेल वर्ग मे 45 केजी वेट मे भूमि शर्मा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया जो फारबिसगंज की निवासी है। इज मौके पर दिनेस साह, वार्ड पार्षद प्रभात सिंह, राजद नगर अध्यक्ष विकास कुमार विक्की, जावेद खान, गुड्डु सिंह, बदरुल बद्दू, रंजीत झा, सुभाष झा, अमित सिंह लालू, इत्यादी लोगो ने आशीर्वाद और शुभकामनायें दी।
Post a Comment