पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज
पूर्णिया जिला में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मंजूरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति द्वारा दी गई है। जिला के शैक्षणिक परिदृश्य में गुणोत्तर सुधार के लिए समर्पित जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार( भा०प्र०से०)द्वारा केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए त्वरित प्रयास करते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन को भूमि उपलब्ध कराते हुए तत्काल शैक्षणिक कार्य प्रारंभ करने के लिए अस्थाई भवन भी उपलब्ध कराया गया। अंकनीय है कि नव स्थापित विद्यालय का परिसर आयुक्त कार्यालय के निकट शिक्षा कॉलोनी में विकसित किया जाएगा
स्थाई परिसर के पर्याप्त विकास होने तक विद्यालय का संचालन अस्थाई रूप से आदर्श मध्य विद्यालय बेलौरी के परिसर में किया जाएगा। सरकार के द्वारा अभिनव पहल करते हुए पहली बार केंद्रीय विद्यालय को बाल वाटिका, यानी बुनियादी चरण (प्री-प्राइमरी) के 3 वर्षों के साथ मंजूरी दी गई है। विद्यालय के पूर्ण रूप से विकसित होने के उपरांत लगभग 1520 छात्र एक साथ अध्ययन कर सकेंगे। जिस से लगभग 81 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं सैकड़ों अन्य व्यक्तियों को अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे
बता दे कि पूर्व से जिला में केंद्रीय विद्यालय चूनापुर संचालित है। नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के साथ पूर्णिया जिला में दो केंद्रीय विद्यालय संचालित होंगे। पूर्णिया जिला बिहार के उन चुनिंदा जिलों में शामिल हो चुका है जहां एक से अधिक केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं।



Post a Comment