Top News

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, चालकों में मचा हड़कंप

बैसा/सिटी हलचल न्यूज 

पूर्णियां : यातायात नियमों का उल्लंघन कर बेहिचक सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर नकेल कसने को लेकर पूर्णिया एसपी स्वीटी सहेरावत के आदेशानुसार रौटा थाना समीप मुख्य पक्की सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव के नेतृत्व में कर रहे एएसआई - संजीत कुमार एवं पुलिस जवान सड़क पर नियम का उल्लंघन कर चल रहे वाहनों को रुकवाते हुए गाड़ी से संबंधित कागजात


डिक्की, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की। जिन वाहन चालकों के पास गाड़ी से संबंधित कागजात, हेलमेट, नहीं थे ।वैसे लोगों का चालान काटा गया। वाहन चेकिंग में दर्जनों वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। वहीं  वाहन चेकिंग अभियान चलने से अवैध रूप से वाहन चला रहे लोग पुलिस के डर से वापस अपने वाहन को मोड़ रहे थे । या फिर शार्टकट रास्ते से पुलिस की नजरों से भागते भी नजर आये।

Post a Comment

Previous Post Next Post