Top News

चीफ जस्टिस पर जूते उठाकर फेंकने वाले को छोड़ने पर पुलिस पर भड़के ओबैसी, पूछा बाप था या ससुर

 

गयाजी/सिटिहलचल न्यूज

चाकंद में एआईएमआईएम  प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव को सम्मान और भविष्य से जोड़ते हुए भावनात्मक अपील की। उन्होंने कहा, “ये चुनाव सिर्फ वोट का नहीं, हमारी इज्जत और हमारे बच्चों के भविष्य का सवाल है।”ओवैसी ने लोगों से एकजुट होकर मतदान करने की अपील की और कहा कि यह चुनाव उन आवाज़ों को मजबूत करने का मौका है जिन्हें अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे सोच-समझकर ऐसा निर्णय लें जो आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करे। सभा के दौरान ओवैसी ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि समाज में समानता, शिक्षा और रोज़गार के मुद्दे अब भी चुनौती बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम इन मुद्दों को संसद और विधानसभाओं में मजबूती से उठाएगी


वही पिछले दिनों दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस पर जूते उठाकर फेंकने के मामले में आरोपी राकेश किशोर पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर गयाजी में पहुंचे एआइएमआइएम के चीफ असदुद्दीन कुरैशी ने जमकर मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस पर हमला किया है। ओवैसी ने कहा कि सप्रीम कोर्ट में जूता उठाकर फेंका गया और उस पर कार्रवाई नहीं की गई..जबकि चीफ जस्टिस के द्वारा उसे माफी दे दिया गया था, उन्होंने कहा कि अगर चीफ जस्टिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो दिल्ली पुलिस उस पर क्यों करवाई नहीं की? क्यों उसको सिर्फ कान पड़कर उठक बैठक कराकर माफी दे दी गई? उन्होंने दिल्ली पुलिस को कहा कि राकेश किशोर क्या बाप लगता है या ससुर लगता है? ओबैसी ने कहा कि यही हमारे लोगों को होता तो उसे जेल भेज देता और क्या-क्या उस पर इल्जाम लगाते।

Post a Comment

Previous Post Next Post