Top News

एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन, उपेंद्र कुशवाहा ने 20-22 सीटों की सूची सौंप दी

पटना/सिटी हलचल न्यूज 

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी पार्टियों में सीट शेयरिंग पर मंथन तेज हो गया है। एनडीए के घटक दलों के बीच यह चर्चा चल रही है कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। हालांकि, फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।इस बीच, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLP) ने बीजेपी को लगभग 20-22 सीटों की सूची सौंप दी है, जिन पर कुशवाहा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इन सीटों में दिनारा, मधुबनी, महुआ, उजियारपुर, कुर्था, सासाराम और ओबरा शामिल हैं


इसके अलावा, सुल्तानगंज, गोह, बाजपट्टी, शेखपुरा समेत अन्य सीटें भी उनके दावों में हैं।सूत्रों के अनुसार, एक-दो दिन में सीटों के बंटवारे पर फाइनल राउंड की बातचीत होगी। एनडीए खेमे में जेटन राम मांझी 15 सीटें, चिराग पासवान 40-45 सीटें और बीजेपी 20 सीटें चाहते हैं। वहीं, बीजेपी-जेडीयू लगभग 103-103 सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रहे हैं

पटना में ही एनडीए गठबंधन की बैठक के बाद सीट शेयरिंग का ऐलान जल्द होने की संभावना है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में एनडीए के भीतर पेंच फंसा हुआ सीट बंटवारा सुलझ सकता है और चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप मिल सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post