Top News

किशनगंज पहुंचे पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी ने विधासभा चुनाव से पूर्व की तैयारी का लिया जायजा

किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज संवाददाता

पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल शुक्रवार को  किशनगंज पहुंचे।वे सीधे एसपी कार्यालय पहुंचे ।एसपी कार्यालय पहुंचने के बाद एसपी सागर कुमार ने डीआईजी का  स्वागत किया।वही एसपी कार्यालय पहुंचते ही पुलिस लाइन के जवानों ने डीआईजी को गॉड ऑफ ऑनर दिया।इसके बाद डीआईजी ने एसपी सागर कुमार के साथ बैठक की।बैठक में सभी डीएसपी व इंस्पेक्टर शामिल हुए।शुक्रवार को किशनगंज पहुंचे डीआईजी श्री मंडल ने नियमानुसार  नियमित जांच के तहत क्षेत्रों का दौड़ा कर सुरक्षा व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की पड़ताल की। डीआईजी श्री मंडल ने कहा कि विधानसभा चुनाव होना है।चुनाव से पूर्व सुरक्षा को लेकर कई स्तर पर तैयारी की जा रही है


इसके लिए पूर्व से ही पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया जा रहा है।डीआईजी श्री मंडल ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। चिन्हित बूथों में अर्द्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।अभी अर्द्धसैनिक बलों की आठ कम्पनियां किशनगंज पहुंची है। डीआईजी ने कहा कि  एरिया में कुछ ऐसे इलाके है जहां वाहनों को जाने में दिक्कत होती है।ऐसे स्थानों को देखा जा रहा है। जहां वाहनों के पहुंचने की व्यवस्था की जा सके।चुनाव में नांव के परिचालन को भी देखा जा रहा है। डीआईजी ने कहा कि बंगाल के बदमाशों की सूची का आदान प्रदान किया जाएगा।एसएसबी के साथ फ्लैग मार्च किया जाएगा।डीआईजी श्री मंडल ने कहा कि निगरानी के लिए कई स्थानों में सादी वर्दी में भी  पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।साथ ही गंभीर कांडों से जुड़े केसों की भी समीक्षा की जा रही है

लुट , डकैती जैसे गंभीर मामलों से जुड़े केसों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जा रही है। डीआईजी ने कहा कि बॉर्डर एरिया को लेकर एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर पुलिस के द्वारा सीमा क्षेत्रों की गश्ती की जा रही है।डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दियें।बेहतर अनुसंधान के साथ बेहतर पुलिसिंग को लेकर दिशा निर्देश दिया गया।कांडों के निष्पादन को प्राथमिकता में लेते हुए लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया गया।सुरक्षा को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।बैठक में एसडीपीओ वन गौतम कुमार, एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार, मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post