पटना/सिटी हलचल न्यूज
2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की करारी हार हुई. पवन सिंह के पावर ने कुशवाहा को तीसरे नंबर पर ला दिया. पवन सिंह को 2,74,723 वोट मिले, जबकि कुशवाहा को महज 1,71,761 वोट. राजा राम सिंह ने 3,80,581 वोटों से दोनों को पछाड़कर जीत हासिल की. पवन सिंह के निर्दलीय उतरने से कुशवाहा के कोर वोट बैंक- खासकर युवा और भोजपुरी प्रेमी विभाजित हो गए
पवन सिंह की स्टार पावर ने ग्रामीण इलाकों में लहर पैदा कर दी. पवन सिंह का भोजपुरी कनेक्शन इस बार एनडीए को फायदा पहुंचाएगा. उपेंद्र और पवन के बीच समझौता एनडीए की रणनीति को मजबूत कर सकता है. पवन सिंह की फैन फॉलोइंग- खासकर बिहार के ग्रामीण और युवा वोटरों में कुशवाहा के आरएलएम को नई ऊर्जा देगी
इस बार के चुनाव में उपेंद्र और पवन के साथ आने से उपेंद्र के जातिगत वोट में विभाजन नहीं होगा, साथ ही पवन सिंह के पावर का लाभ भी गठबंधन को मिलने की उम्मीद है.



Post a Comment