आगामी दुर्गा पूजा में शांतिव्यवस्था कायम रहने के लिए मीरगंज पुनि सह थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह द्वारा मीरगंज थानाक्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में फ्लैग मार्च निकाला गया । थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा किसी प्रकार का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां कर ली गई है । वहीं पूजा पंडाल के मालिकों को सीसीटीवी कैमरा के साथ सैकड़ों वॉलेंटियर्स रखने की भी बात कही गई है । उन्होंने बताया कि किसी भी पूजा पंडालों में किसी प्रकार का उपद्रव का लिखित आवेदन मिलता है तो बिना देर किए दंडात्मक करवाई की जाएगी
सोमवार को मीरगंज थाना क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पावर ग्रिड मीरगंज, कठबजरा दुर्गा मंदिर, खलीफा टोल दुर्गा मंदिर, बहेलिया स्थान दुर्गा मंदिर पहुंचकर सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ चारों तरफ फ्लैग मार्च निकाल कर शांति व्यवस्था स्थापित रखने में एक दूसरे को सहयोग करने की बात कहते हुए कहा कि पुलिस की हमेशा शरारती तत्वों पर पैनी नजर रहेगी । पुलिस द्वारा इस फ्लैग मार्च को लेकर आम आवाम के साथ पूजा समिति के लोगों ने पुलिस की खूब सराहना किया
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उपद्रवियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, मनचले युवक, लहरिया बाइकर्स एवं उपद्रवियों पर कठोर से कठोर दंडात्मक करवाई की जाएगी । फ्लैग मार्च में एएसआई सरिता कुमारी समेत दर्जनों अधिकारी व सैकड़ों पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।



Post a Comment