ताजपुर /सिटी हलचल न्यूज
शिवहर : राष्ट्रीय युवा संगठन और यूथ समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहिद राजा ने ग्राम पंचायत ताजपुर के निवासी सुमित कुमार को नेशनल फुटबॉल मैच में बिहार की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर बधाई दी है। सुमित कुमार ने बिहार बनाम पंजाब के बीच खेले गए फुटबॉल मैच में पंजाब को हराकर बिहार को जीत दिलाई है।शाहिद राजा ने कहा, "सुमित कुमार की इस उपलब्धि से न केवल ताजपुर बल्कि पूरे बिहार का नाम देश भर में रोशन हुआ है
हमें उनकी इस सफलता पर गर्व है और हमें उम्मीद है कि वे आगे भी अपने खेल से देश का नाम रोशन करते रहेंगे।"सुमित कुमार को जल्द ही पटना में बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शाहिद राजा ने सुमित कुमार को अपनी शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है
शुभकामनाएं संदेश
"सुमित कुमार जी, आपकी इस उपलब्धि से हमें गर्व है। हमें उम्मीद है कि आप अपने खेल से देश का नाम रोशन करते रहेंगे। आपको बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। हमें आपकी सफलता पर गर्व है। - शाहिद राजा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय युवा संगठन सह यूथ समाज सेवा संगठन।
Post a Comment