Top News

सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षकों को दी गई विदाई

बैसा /सिटी हलचल न्यूज 

पूर्णियां :  शिक्षा विभाग बिहार सरकार द्वारा शिक्षकों के किए जा रहे स्थानांतरण के क्रम में बैसा प्रखंड के मध्य विधालय  शीशा बाड़ी से भी चार शिक्षकों - शमा नाज आदिल, अंसरी खातुन, मो शमीम अख्तर,एवं रितेश कुमार कर्मकार का स्थानांतरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चारों शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई


विद्यालय का माहौल गमगीन था और कोई भी शिक्षक व छात्र इन शिक्षकों को विद्यालय से जाने नहीं देना चाह रहा था। विद्यालय परिवार द्वारा चारों शिक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव सह विधालय प्रधानाध्यापक आदिल अनवर  तथा सैकड़ों छात्रा- छात्राएं सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post