Top News

1094 लीटर शराब को किया गया नष्ट

धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज 

पूर्णियां: गुरुवार दिन के करीब 1:00 बजे पूर्णिया जिले के धमदाहा में पुलिस ने बड़े पैमाने पर शराब नष्ट करने का अभियान चलाया। धमदाहा थाना परिसर में 236 लीटर विदेशी और 311 लीटर देशी शराब नष्ट किया गया है।मीरगंज थाना का 233.28 लीटर विदेशी और 164 लीटर देशी शराब नष्ट की गई


भवानीपुर थाना में 53 लीटर देशी और 3 लीटर विदेशी शराब का विनष्ट किया गया। रघुवंशनगर थाना का 8 लीटर देशी शराब नष्ट की गई।रुपौली थाना क्षेत्र में 24 लीटर, टिकापट्टी थाना क्षेत्र में 40 लीटर और बड़हरा थाना क्षेत्र में 22 लीटर देशी शराब नष्ट की गई। यह कार्रवाई सभी थानों के पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में की गई। पुलिस निरीक्षक धमदाहा और मद्य निषेध की एसआई ऋतु कुमारी ने इस पूरी कार्रवाई की निगरानी की।

Post a Comment

Previous Post Next Post