Top News

मुहर्रम पर्व को लेकर केनगर थाना परिसर में शांति समिति का बैठक।

पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज 

के नगर थाना परिसर में रविवार को मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश सिंह व थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने की। मौके पर एसआई सोनी कुमारी, रूपाली कुमारी,उपेंद्र कुमार, अजीत चौधरी, बनभाग चुनापूर मुखिया मो० अशफाक आलम, पूर्व मुखिया सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व प्रमुख मंजूर बेग, समिति सदस्य तवरेज आलम, मोहम्मद,मोहम्मद नूर सलाम,सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया! इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि इस्लामी महीने मुहर्रम का चांद गुरुवार 26 जून को दिखाई दिया


इसलिए 27 जून से मुहर्रम की पहली तारीख थी और हजरत इमाम हुसैन की शहादत रोज-ए-आशूरा रविवार छह जुलाई को मनाया जायेगा! मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार यह पहला व खास महिना में से एक भी माना जाता है! इस महीने शांति कायम रखने, किसी भी तरह के विवाद या झड़प से बचने की सलाह दी जाती है! मुहर्रम की 10वीं तारीख को रोज-ए-आशूरा कहा जाता है। जिसका इस्लाम में खास महत्व है। थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने कहा कि लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की

पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान किसी एक समुदाय को लेकर किसी भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करें, जिससे माहौल खराब हो। किसी तरह की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करें पुलिस सहयोग करेगी। वहीं पर्व के दौरान सोशल मीडिया में कोई भी भ्रामक खबर नही फैलायें, नही तो पुलिस वैसे लोगों के ऊपर कार्रवाई करेगी। वहीं मोहर्रम के दौरान, प्रशासन और पुलिस सभी चौक-चौराहों पर तैनात रहेगी। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। सभी से अपील की जाती है कि वे मोहर्रम का त्यौहार आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनायें।

Post a Comment

Previous Post Next Post