प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

 

बैसा /सिटी हलचल न्यूज 

पूर्णियां : प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में रविवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों की खेती के लिए आवश्यक जानकारी और तकनीकों से अवगत कराना था। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश प्रसाद, कृषि वैज्ञानिक डॉ गोविंद कुमार, डॉ विनय कुमार, उप प्रमुख फिरोज आलम, सहायक तकनीकी प्रबंधक शशि भूषण कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने दीप जलाकर किया


कार्यक्रम में बीएओ उमेश प्रसाद ने किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें खरीफ फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ उठाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर खरीफ महोत्सव में धान, मक्का, महुआ, कोदो, रागी और बेबी कॉर्न जैसे मोटे अनाज की पर जोर दिया गया


कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को इन फसलों की खेती के लिए आवश्यक तकनीकों और उर्वरकों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज की खेती न केवल किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगी, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने अपनी समस्याओं और सवालों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिसका समाधान अधिकारियों ने दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post