धमदाहा/ सिटीहलचल न्यूज
अनुमंडल कार्यालय धमदाहा के सभागार में ई केवाईसी का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर डीलरों के साथ बैठक किया गया।अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार ने केवाईसी का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर आहूत बैठक धमदाहा, बी कोठी, भवानीपुर एवं रुपौली प्रखंड के 1000 से अधिक जन वितरण प्रणाली विक्रेता के डीलर खो स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है उपभोक्ताओं का ई केवाईसी हर हाल में करें ताकि 90% के नाते लक्ष्य को पूरा किया सके।डीलर के साथ हुई बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस कार्य में कोताही बरतने वाले डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
उन्होंने बताया कि अनुमंडल के धमदाहा 76.55, बी कोठी में 75.51, भवानीपुर में 78.32 एवं रुपौली प्रखंड में 78.62 प्रतिशत ई केवाईसी पूर्व से किया गया है। अनुमंडल में 77. 22% हुआ है। जबकि अब डीलरों को इस लक्ष्य को 90% तक पूरा करने के लिए टिप्स दिया गया है। ताकि लाभुकों को किसी प्रकार का भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मदन मोहन एवं आपूर्ति के अन्य कर्मियों की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि अनुमंडल भर में 25 ऐसे डीलर चिन्हित किए गए हैं
जिन्होंने 0% की ईकेवाईसी नहीं किया गया है। ऐसे सभी डीलरों को केवाईसी नहीं करने को लेकर स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है 10 दिनों के अंदर ही केवाईसी के लक्ष्य को पूरा करने का समय भी दिया गया है। 10 दिनों में कार्य को पूरा करने के लिए कहा गया है। स्पष्टीकरण की अवधि के दौरान जो डीलर भी ई केवाईसी को पूरा नहीं करेंगे उन्हें दोबारा स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। स्पष्टीकरण अवधि में कार्य पूरा करने तक दुकान होल्ड पर रहेगा।



Post a Comment