Top News

अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को दिया अंजाम,जांच में जुटी पुलिस

 

ठाकुरगंज/सिटी हलचल न्यूज संवाददाता 

ठाकुरगंज शहर के वार्ड नंबर 8 स्थित ढिबडी मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।मालूम हो कि चोरों ने  एक व्यक्ति के घर 15 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना दोपहर के लगभग 3 बजे की बताई जा रही है। वारदात को अंजाम उस वक्त दिया गया जिस वक्त घर मे कोई नही था। चोर गेट का ताला भी लेकर चला गया। निजी स्कूल में पढ़ा कर लौट रही गृहस्वामी की पुत्री उमा साहा जब अपने घर पहुंची और मुख्य द्वार का ताला जब नही पाया तब उसे शक हुआ। वो जब अपने घर के अंदर घुसी तो उसके होंस उड़ गए। मास्टर रूम में रखा शो केस का दोनों ड्रोवर टूटा हुआ पाई। जिसमे 15 लाख रुपये रखे हुए थे


फिर उसने अपना स्टडी टेबल पर ध्यान दिया तो चोर उसे भी तोड़कर कुछ नगदी व कीमती सोने का आभूषण भी गायब मिला। कुल मिलाकर 16 से 17 लाख रुपये चोरी के वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर ठाकुरगंज थानाध्यक्ष स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति जा जायजा लिया। उन्होंने गृह स्वामी उत्तम साहा व उनके पूरे परिजन से बारी बारी से जानकारी लेकर एसएसबी के डॉग सकवायड को बुलाया

डॉग द्वारा चोर के भागे रास्ते को चिन्हित कर लिया गया है। थानाध्यक्ष मकसूद अहमद अशरफी ने बताया कि दो जगहों पर लगे सीसीटीवी को खंगला जा रहा है। जिससे चोर की शिनाख्त हो सके। उसके बाद पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल जांच चल रही है। अपर थानाध्यक्ष विनीता कुमारी के साथ पुलिस के अधिकारी घटना के उद्भेदन पर नजर बनाए हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post