अमौर/सिटी हलचल न्यूज
पूर्णियां : अमौर प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में शनिवार को आत्मा की तरफ से खरीफ (शारदीय)महाभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी विश्वनाथ चौधरी, कृषि वैज्ञानिक डॉ के एस सिंह, राबिया परवीन, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अफसर नदवी सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड प्रबंधक आदित्य कुमार ने किया। वहीं कार्यक्रम में बीएओ विश्वनाथ चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को किसान भवन में सरकार द्वारा दिए गए योजना अभी वर्तमान में धान बीज सहित अन्य के संबंध में चर्चा करते हुए पूरी जानकारी दी। साथ ही साथ उन्होंने बीजोपचार के बाद बीजों की बुआई, फसल में लगने वाले बीमारी का उपचार को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को पंचायत में आयोजित होने वाले किसान पाठशाला एवं अन्य कार्यक्रम के बारे में बताया गया। खरीफ महोत्सव के दौरान धान, मोटा अनाज जैसे मक्ई, महुआ, कोदो, रागी एवं बेबी कॉर्न सहित अन्य अनाज के उत्पादन पर जोर दिया गया
आधुनिक तकनीक से खेती करने का सुझाव
कृषि वैज्ञानिक डॉ एस एम सिंह ,डॉ राबिया परवीन ने कहा कि कोई भी फसल लगाने से पहले मिट्टी का जांच कराए,इससे यह पता चल जाता है कि खेत में कितनी नमी है,कितना मात्रा में खाद देना है इससे कम खर्च में अच्छी उपज होगी। साथ ही मअनाज की खेती से मनुष्य को पोषक तत्वों की आपूर्ति के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों को सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही वैज्ञानिक तरीके से खेती कर कम खर्च में अधिक पैदावार प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी गई
कृषि वैज्ञानिक राबिया परवीन ने ज्यादा मुनाफे के लिए आधुनिक तकनीक से खेती करने का सुझाव दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत 90 प्रतिशत अनुदान पर मक्का की खेती करने, बाजरा, ज्वार ,धान, आदि फसलों की खेती के संबंध में जानकारी दी।मौके पर आदित्य रंजन, खेमचंद्र जायसवाल, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, किशोर कुमार, रंजन ,सहित अन्य सलाहकार एवं किसान मौजूद थे।