मधेपुरा सिटी हलचल न्यूज संवाददाता
कुमारखंड थाना क्षेत्र के गुड़िया तेल डिपो के समीप रविवार को दो दोपहर तीन बजे सड़क दुर्घटना में बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरने बाइक सवार महिला और बाइक चालक घायल हो गया। आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला कैली देवी को मृत घोषित कर दिया
बताया गया कि सिहपुर वार्ड नंबर 4 निवासी कैली देवी उम्र करीब 55 वर्ष अपने पुत्र राहुल कुमार के साथ बहियार गई थी। घर वापस लौटने के दौरान जैसे ही गुड़िया तेल डिपो के समीप पहुंचा कि बाइक अनियंत्रित कर गिरने से बाइक सवार कैली देवी और बाइक चालक राहुल कुमार घायल हो गया। कैली देवी गंभीर रूप से घायल हो गया
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक रीता कुमारी ने कैली देवी को मृत घोषित कर दिया। मौत की सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रो कर बुरा है। मृतिका कैली देवी को परिजनों ने अस्पताल से घर ले गया। घर शव पहुंचते ही सभी चिक पुरकर करने लगे।