नशेड़ी युवक का शव बरामद 4 पत्नियों का पति का युवक

पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सतडोभ के एक सुनसान घर से मुफस्सिल थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक युवक का शव बरामद किया है, जिसकी फांसी लगने मौत होने की संभावना जताई जा रही है। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव का जांच पड़ताल किया, उसके बाद उन्होंने अपने वरीय पदाधिकारी को घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच अस्पताल भेज दिया। यहां मृत युवक की पहचान वार्ड नंबर 44 के सतडोभ निवासी मंतलाल ऋषि का 36 वर्षीय पुत्र चंदन ऋषि के रूप में हुई है। यह मंतलाल ऋषि का सबसे बड़ा बेटा था, मृतक का तीन और भाई कुंदन, पवन और शक्तिमान ऋषि है। जो वर्तमान में पूर्णिया से बाहर दिल्ली व पंजाब कमाने के लिए गया हुआ है। घटना के संदर्भ में उनकी चाची शनिचरी देवी ने बताया कि उनका भतीजा चंदन काफी शराबी प्रवृत्ति का था, वह राजमिस्त्री के मजदूर का काम करता था। वहां से उसे जो भी पैसा मिलता था, वह शराब में बर्बाद कर देता था। जिसके कारण उनकी पत्नियों भी उनके साथ अब नहीं रहती हैं। वह अपने पत्नी और बाल- बच्चों का भी कोई ध्यान नहीं रखता था। उनका खाना खर्चा भी नहीं देता था


जिससे उनकी सभी पत्नियां घर छोड़ कर चली गई हैं। अभी उनका भतीजा के रहने का कोई ठौर- ठिकाना नहीं था। वह कहीं भी किसी से कुछ मांग कर खा पी लेता था और कहीं भी सो जाता था। मंगलवार को हम लोगों ने हवा महल के पास उसे देखा था। शाम में वह घर भी नहीं आया था और सुबह कुछ लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि उनका भतीजा चंदन उनके ही द्वारा नहर के बांध पर बनवाया गया चूल्हा घर में फांसी पर लटका हुआ है। उसके बाद कुछ लोगों ने उसे उतारा फिर पुलिस को सूचना दिया गया

चार पत्नियों का पति था मृतक चंदन ऋषि

मृतक के चाची ने यह भी बताया कि चंदन ऋषि ने चार शादी किया था। लेकिन, अभी कोई भी पत्नी उसके साथ नहीं रह रहा था। क्योंकि, वह अपनी कमाई का सारा पैसा शराब पीने में ही बर्बाद कर देता था और अपनी पत्नी को राशन- पानी भी नहीं ला कर देता था। उन्होंने बताया कि उनकी पहली पत्नी डिहिया, प्राणपुर की सुगिया देवी है, जिनसे उनको एक लड़का है।वहीं, दूसरी पत्नी मीरगंज के दमैली का रहने वाली है, जिनसे उनका दो लड़का है। अभी सभी बच्चे अपनी मां के साथ ही ननिहाल में रह रहे हैं। यहां बताते चलें कि स्थानीय कई लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि मृत युवक शराबी प्रवृत्ति का था और औरत उसकी कमजोरी थी। जिसके कारण उन्होंने चार-चार शादी की, परंतु अपनी शराब की आदत के कारण परिवार का भरण पोषण नहीं करने के कारण उनकी पत्नी उनको छोड़कर जाती रही और वह नई-नई को ढूंढ ढूंढ कर अपनी पत्नी बनाता रहा


स्थानीय लोगों ने संभावना जताया है कि यहां युवक की हत्या हुई है, क्योंकि 4 फीट के घर में कोई साढ़े 5 फीट का आदमी फांसी कैसे लगा सकता है? स्थानीय लोगों ने यह संभावना जताया है कि इसकी फांसी लगाकर हत्या कहीं और की गई है और शव को छुपाने के लिए उनके परिजन के हीं घर पर उसे उसके घुटनों के सहारे लटका दिया गया। ताकि यह गुत्थी अनसुलझी रह जाए। घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि युवक शराबी प्रवृत्ति का था, प्रथम दृष्टया फांसी के लगने से युवक की मौत प्रतीत हो रही है। अब यह मौत... आत्महत्या या हत्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है, हालांकि उनके द्वारा दोनों ही बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर उनके परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post