जिले के फारबिसगंज स्थित पोखर बस्ती वार्ड संख्या 15, अंसारी चौक में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की आसूचना मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान मो इमरान पिता मो साबिर के घर एवं गोदाम से लगभग 250 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। जांच में पाया गया कि ये सभी सिलेंडर अनाधिकृत रूप से कालाबाजारी के उद्देश्य से भंडारित कर रखे गए थे।
जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर ही सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया। इस मामले में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस संबंध में जिला प्रशासन, अररिया द्वारा आम जनता को आश्वस्त जाता है कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर तथा व्यावसायिक (कॉमर्शियल) गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की कमी नहीं है। गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं आपूर्ति विभाग लगातार गैस एजेंसियों के माध्यम से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। कहीं भी गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
Post a Comment