Top News

रुपौली में रविवार को 6 घंटे बिजली गुल जर्जर तार बदलने के लिए मरम्मत कार्य होगा

 


पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णिया के रुपौली प्रखंड में रविवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11केवी रुपौली फीडर के जर्जर तारों को बदलने के लिए मरम्मत कार्य किया जाएगा।रुपौली विद्युत विभाग के कनीय अभियंता आदित्य कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रुपौली थाना चौक के पास 11केवी रुपौली फीडर के जर्जर तारों को बदला जाना है। इस मरम्मत कार्य को सुरक्षित रूप से संपन्न करने के लिए विभाग ने बिजली कटौती का निर्णय लिया है।बिजली कटौती रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक प्रभावी रहेगी


इससे रुपौली फीडर से जुड़े सभी गाँव और मोहल्ले प्रभावित होंगे।कनीय अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने महत्वपूर्ण कार्य निपटा लें। इसमें पानी की टंकी भरना, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करना तथा बिजली से संबंधित अन्य आवश्यक घरेलू कार्य शामिल हैं।शाम 4 बजे कार्य पूर्ण होने के पश्चात आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post