जोगबनी थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर कुर्की के एक अभियुक्त समेत न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने वाले दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुर्की के अभियुक्त ताजुद्दीन (पिता– मोहम्मद अयूब), निवासी अमोना वार्ड संख्या 20 को गिरफ्तार किया गया। वहीं न्यायालय के आदेश की अवहेलना के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों विपिन कुमार राय (पिता– स्व. विद्यानंद राय) तथा विश्व ज्योति कुमार उर्फ कौशल, दोनों निवासी हदकोसा वार्ड संख्या 12, थाना जोगबनी, जिला अररिया को भी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद तीनों अभियुक्तों को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।
इस छापेमारी अभियान में एसआई गौरव कुमार, एसआई विष्णु कांत, एसआई पूजा शर्मा, एसआई मुकेश कुमार, पीएसआई विवेक कुमार सहित गश्ती दल के जवान शामिल थे।
Post a Comment