Top News

पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में घर से 305 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं बटालियन के सुरक्षाकर्मियों एवं गलगलिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक घर से भारी मात्रा में संदिग्ध ब्राउन शुगर की बरामदगी की है। मिली जानकारी के अनुसार गलगलिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गलगलिया थाना अंतर्गत गलगलिया के वार्ड नंबर 06 दरभंगिया टोला  गाँव के एक घर में मादक पदार्थ की खरीद बिक्री का धंधा चलाया रहा है। इस आशय की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई। जिसके बाद ठाकुरगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएसबी 41वीं बटालियन के सुरक्षाकर्मियों एवं गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के द्वारा एक विशेष छापेमारी टीम गठित कर संयुक्त रूप से गलगलिया थाना क्षेत्र के दरभंगिया टोला गाँव स्थित श्रवण सहनी पिता- अगलू सहनी साकिन दरभंगिया टोला थाना गलगलिया जिला किशनगंज के घर में छापेमारी कर संयुक्त रूप से उक्त घर की सघन तलाशी ली गई तलाशी के दौरान घर के भीतर छिपा कर रखे 305 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर की बरामदगी की गई। साथ ही उक्त घर से 01 वजन मशीन भी बरामद की गई। चूंकि अवैध रूप से मादक पदार्थ रखना एवं उसकी खरीद-बिक्री करना एक संघेय अपराध है जिसको लेकर गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post