जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़कट्टा थाना की पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। पुलिस द्वारा युवक से सख्ती से पूछताछ किए जाने पर एक संगठित बाइक चोर गिरोह का खुलासा हुआ।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अब तक आधा दर्जन चोरी की बाइक बरामद की है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरोह के सदस्य विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उन्हें दूसरे जिलों और बंगाल में बेचने का काम करते थे।गिरफ्तार बाइक चोरों की पहचान समीरूद्दीन,ग़ुलशाद आलम अरफ़ाज और आरिफ के रूप में हुई है ।सभी पहाड़ कट्टा थाना क्षेत्र के निवासी है ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इस गिरोह के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।प
Post a Comment