Top News

मुख्यमंत्री के आगमन पर छात्र राजद के 3 नेताओ को पुलिस ने डिटेन किया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्णियां आते ही उनके सुरक्षा ब्यवस्था में कोई खलल न पड़े इसको लेकर छात्र राजद से जुड़े 3 नेताओ को पुलिस ने डिटेन किया। जबतक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम चलता रहा सभी छात्र नेताओं को के.हाथ थाना में बैठाकर रखा गया। डिटेन किये गए छात्रों में पीयूष पुजारा विश्वविद्यालय अध्यक्ष,राजद, चाहत यादव, प्रधान महासचिव,राजद, करण यादव मीडिया प्रभारी,राजद शामिल हैं। वहीं छात्र नेताओं का कहना था कि वे लोग नई शिक्षा नीति से परेशान है। छात्रों के फीस में बेतहाशा वॄद्धि की गई हैं, अब गरीब छात्र शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। इन्ही सब बातों व छात्र समस्या को लेकर वेलोग मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। मगर मुख्यमंत्री के आने से पूर्व उनलोगों को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में लेकर दिनभर थाने में बैठाए रखा और उनके जाने के बाद उन्हें छोड़ा गया। 
वहीं पूर्णियां विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने कहा कि यह सरकार युवाओं के आवाज को दबाना चाहती हैं। गरीब बच्चो को शिक्षा से वंचित करना चाहती हैं। आज बिहार पलायन में न.1 हैं। यदि छात्र अपनी बातों को रखना चाहती है तो पुलिस का प्रयोग कर उनके आवाज को दबाना चाहती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post