पुर्णिया के पॉलिटेक्निक चौक स्थित सीपी बजाज के द्वारा दावत ए इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन कर सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मजहबी दीवारें तोड़कर लोगों ने एक साथ दस्तरख्वान पर रोजा खोला और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद देते हुए देश-प्रदेश की खुशहाली और शांति के लिए सामूहिक दुआएं मांगी। इस मौके पर सीपी बजाज के सेल्स मैनेजर तपेश कुमार ने बताया ने कहा कि उनके द्वारा हर साल इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और शांति का संदेश देना है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में पिरोने का काम करते है और सौहार्द को मजबूती प्रदान करते है।उन्हीने सभी से अपील की की वे अपनें क्षेत्रो में शांति और प्रेम का वातावरण बनाये रखे ताकि समाज मे एकता की मिसाल कायम रहे।
सीपी बजाज के द्वारा दावत ए इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन
Cityhalchal News
0
Post a Comment