मधेपुरा। मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच-91 सड़क पर रतनपट्टी मोड़ से पहले गुरुवार की अहले सुबह करीब 4 बजे गिट्टी लदा एक बड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, हालांकि किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक बिहारीगंज की ओर से मुरलीगंज की तरफ आ रहा था। इसी दौरान रतनपट्टी मोड़ से कुछ पहले चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ट्रक चालक की ओर पलट गया। हादसे में चालक का एक हाथ ट्रक के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से ट्रक को हल्का उठाकर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद घायल चालक को उपचार के लिए मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक को झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
गिट्टी लदा ट्रक पलटा, चालक घायल
Cityhalchal News
0
Post a Comment